आगरालीक्स ….आगरा में बाजारों में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, दुकानदारों ने जमकर किया हंगामा। बाजार बंद किया। टास्क फोर्स के कर्मचारी पर लगाए थप्पड़ मारने के आरोप।

आगरा में गुरुवार को नगर निगम और यातायात पुलिस शाहगंज क्षेत्र में पहुंची। टीम ने बुल्डोजर से सड़क और फुटपाथ पर कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया। सड़क और फुटपाथ पर बनाए गए निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। दुकानदार विरोध करने लगे और हंगामा शुरू हो गया।
कर्मचारी पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप, हंगामा
इसी बीच नगर निगम की टास्क फोर्स के एक कर्मचारी से दुकानदारों का विवाद हो गया। दुकानदारों का आरोप है कि कर्मचारी ने एक दुकानदार के थप्पड़ मार दिया। इससे आक्रोशित दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करने लगे और अतिक्रमण हटाने का काम रुकवा दिया। कुछ ही देर में बाजार के दुकानदार एक जुट हो गए और थप्पड़ मारने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा करने लगे। आक्रोशित कर्मचारियों ने बाजार बंद कराना शुरू कर दिया।
अधिकारी मौके पर पहुंचे
मामला गर्माने पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वे दुकानदारों से वार्ता कर उन्हें समझाने में जुटे हुए हैं। बाजार में अतिक्रमण से जाम लग जाता है, इससे लोगों को भी परेशानी हो रही है।
एक दिन का दिया जाना चाहिए था समय, धरने पर बैठक
शाहगंज व्यापार समिति ने नगर निगम के अतिक्रमण हटाने के चल रहे अभियान का विरोध करते हुए कहा है कि एक दिन पहले जानकारी दी जानी चाहिए थी। जिससे बाहर रखे सामान को हटा लिया जाता। मगर, ऐसा नहीं किया, टीम आई और ग्राहकों की बाहर खड़ी को भी हटाने लगे। यह गलत है, इसका विरोध जारी रहेगा और बाजार नहीं खोला जाएगा। दुकानदार शाहगंज बाजार में धरने पर बैठ गए।