आगरालीक्स ….अब आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद सहित यूपी के सभी शहरों में सुबह पांच से दोपहर एक बजे तक सफाई कर्मचारी कार्य करेंगे, इस बदलाव के बाद आगरा में हंगामा, नगर निगम में सफाई कर्मचारियों ने जड़ा ताला।
यूपी में सफाई कर्मचारियों द्वारा सुबह आठ बजे से सफाई का कार्य किया जाता था। मगर, अब व्यवस्था बदल दी गई है। नए नियम के तहत सफाई कर्मचारियों को सुबह पांच से दोपहर एक बजे तक कार्य करना है। झाड़ू लगाने के साथ ही कूड़ा भी उठाना है, काम के समय में बदलाव से सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है।

नगर निगम आगरा के कार्यालय पर जड़ा ताला
सफाई कर्मचारियों को कार्य के समय में किए गए बदलाव की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी आगरा के नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। नारेबाजी करने के साथ ही नगर निगम के कार्यालय में ताला जड़ दिया। कर्मचारी पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।