आगरालीक्स …आगरा में सख्ती, बाइक, स्कूटी पर पीछे बैठने वाले ने हेलमेट नहीं लगाया तो चालान, तीन महीने में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, तेज स्पीड से वाहन चलाने पर 47700 चालान हुए।
आगरा में पुलिस ने सख्ती कर दी है। तेज स्पीड से वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट न पहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि 2022 में जनवरी से मार्च तक 47700 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।

बिना हेलमेट के 35 हजार चालान
तीन महीनों में सबसे ज्यादा चालान हेलमेट न पहनने पर किए गए हैं। इसमें बाइक और स्कूटी पर पीछे बैठे लोग हेलमेट नहीं पहने हैं तो उनका भी चालान काटा जा रहा है। तीन महीने में 35 हजार लोगों के बिना हेलमेट के चालान काटे हैं। एसपी यातायात अरुण चंद का कहना है कि हेलमेट सुरक्षा के लिए है, इसलिए बाइक और स्कूटी पर पीछे बैठने वाले लोगों को भी हेलमेट जरूर लगाना चाहिए।
तेज स्पीड वाहन चलाने पर छह हजार चालान
इसके साथ ही तेज स्पीड से वाहन चलाने पर भी चालान किए जा रहे हैं। तीन महीने में तेज स्पीड से वाहन चलाने पर छह हजार चालान किए गए हैं।
बिना सीट बेल्ट के 6700 चालान
इसके साथ ही सीट बेल्ट पहने बिना कार चलाने पर चालान की संख्या बढ़ गई है। तीन महीने में 6700 चालान किए गए हैं।