आगरालीक्स …..आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे हादसा, आगरा में पुलिया से टकराई बस, एक की मौत।
जयपुर से नेपाल के लिए जा रही 35 सीटर बस गुरुवार रात को आगरा पहुंची। यहां से आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए जाना था, एक्सप्रेस वे पर आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में देर रात मिनी बस पुलिया में जा घुसी, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। रात के समय एक्सप्रेस वे पर कोई नहीं था, एक्सप्रेस वे पर मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। मिनी बस में फंसे यात्रियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया।

हादसे में एक की मौत
बस में सवारी सहित करीब 40 लोग थे, उन्हें बाहर निकाला गया। हादसे में एक की मौत हो गई, म्रतक नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सात घायल भर्ती हैं।