आगरालीक्स …..आगरा यूपी का सबसे गर्म शहर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम। कब मिलेगी गर्मी से राहत।
आगरा में गर्मी के तेवर सांतवें आसमान पर हैं, शनिवार को भी सुबह से ही गर्मी हो गई है और गर्म हवा चल रही हैं। आगरा में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है।

12 अप्रैल तक चलेगी लू
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आगरा में 12 अप्रैल तक लू चलेगी और तापमान भी बढ़ेगा, इससे लोगों को परेशानी होगी।
बारिश और आंधी के बाद ही मिल सकती है राहत
कई सालों बाद ऐसा हुआ है कि आगरा में मार्च में बारिश नहीं पड़ी है और आंधी भी नहीं आई है। इससे भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। बारिश और आंधी आने के बाद ही गर्मी से राहत मिल सकती है।
आईएमडी का अनुमान
09-Apr 22.0 43.0 Heat Wave
10-Apr 23.0 43.0 Heat Wave
11-Apr 24.0 44.0 Heat Wave
12-Apr 23.0 43.0 Heat Wave
13-Apr 22.0 42.0 Mainly Clear sky
14-Apr 22.0 42.0 Mainly Clear sky