आगरालीक्स…. आगरा में गर्ग एंड संस से खरीदे गए वीडियोकॉआगरालीक्स आगरा में गर्ग एंड संस से खरीदा गए वीडियोकॉन का स्प्लिट की चार दिन बाद ही कूलिंग बंद हो गई। उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए एसी की कीमत, मानसिक उत्पीड़न और मुकदमे के व्यय दिलाने के आदेश। जानें क्या है तरीका।

आगरा के एसवी नगर, दयालबाग निवासी नेहा शर्मा ने उपभोक्ता फोरम प्रथम में 2019 में परिवाद प्रस्तुत किया। परिवाद के मुताबिक, नेहा शर्मा ने आठ जून 2016 को गर्ग एंड संस, सूरसदन एमजी रोड से 27 हजार रुपये में वीडियोकॉन का स्प्लिट एसी खरीदा था, पांच साल की वारंटी दी गई थी। खरीदने के चार दिन बाद ही एसी ने कूलिंग करना बंद कर दिया। शिकायत करने पर मैकेनिक ने एसी को ठीक करने के प्रयास किए। कई बार मैकेनिक आया और उपकरण भी बदले गए लेकिन एसी ठीक नहीं हुआ।
2018 में एसी पूरी तरह से हो गया खराब
प्रस्तुत परिवाद में आरोप लगाए हैं कि चार अप्रैल 2018 को एसी का कंप्रेसर खराब हो गया, कंप्रेसर सही कराने में 2600 रुपये लिए गए। जबकि एसी की पांच साल की वारंटी थी। तीन मई 2018 को एसी पूरी तरह से खराब हो गया और काम करना बंद कर दिया।
छह फीसद वार्षिक ब्याज का भी आदेश
इस मामले में उपभोक्ता फोरम प्रथम में साल 2019 में दर्ज कराए गए परिवाद में निदेशक वीडियोकॉन, प्रबंधक गर्ग एंड संस, सूरसदन एमजी रोड, प्रबंधक एस्किमो एयरकान को प्रतिवादी बनाया गया। उपभोक्ता फोरम प्रथम के अध्यक्ष सर्वेश कुमार एवं सदस्य अरुण कुमार ने परिवाद स्वीक्रत कर एसी की कीमत, मानसिक उत्पीड़न एवं मुकदमे में व्यय हुए सात हजार रुपये दिलाने के आदेश दिए हैं। साथ ही वादी उक्त धनराशि पर छह फीसद वार्षिक ब्याज पाने का भी अधिकारी होगा।