आगरालीक्स…आगरा में 4 दिन के लिए रूट रहेगा डायवर्जन. शहर के अंदर भी और शहर के बाहर भी…जरूरी काम से जा रहे हैं तो पढ़ें ये खबर
भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर आगरा में भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है. इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी. ऐसे में आगरा की यातायात पुलिस ने शहर में 4 दिन का रूट डायवर्जन जारी किया है. एसपी ट्रैफिक अरुण चंद्र ने बताया कि यह व्यवस्था 14 अप्रैल को दोपहर अपरान्ह दो बजे से शुरू हो जाएगी और आयोजन समाप्ति तक जारी रहेगी.
रात में जारी रहेगी नो एंट्री
14 अप्रैल को रात 11 बजे से खुलने वाली नो एंट्री नहीं खुलेगी. नो एंट्री रात में जारी रहेगी. वहीं 15 अप्रैल को रात 11 बजे खुलने वाली नो एंट्री 16 अप्रैल को सुबह दो बजे से सुबह पांच बजे तक खुलेगी. इसी प्रकार 16 अप्रैल की रात को 11 बजे खुलने वाली नो एंट्री 17 अप्रैल को रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक खुलेगी. वहीं 17 अप्रैल को रात 11 बजे खुलने वाली नो एंट्री 18 अप्रैल को रात दो बजे से पांच बजे तक खुलेगी. लेकिन ग्वालियर रोड पर भारी वाहनों का आवागमन 14 अप्रैल को सुबह पांच बजे से 18 अप्रैल् को रात 11 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.

बाहरी डायवर्जन
- मथुरा की तरफ से आने वाला यातायात एनएच 2 से फिरोजाबाद की तरफ को निर्बाध रूप से जा सकेगा. इसी प्रकार फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाला यातायात एनएच 2 से यथावत चलता रहेगा.
- फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे.
- अलीगढ़ की तरफ से आने वाले समस्त वाहन जिनको फिरोजाबाद जाना है वह खंदौली से मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर होकर एनएच 2 से अपने गंतव्य को जाएंगे.
- जलेसर से आगरा आने वाले सभी वाहन मुड़ी चौरो से एत्मादपुर या खंदौली होकर अपने गंतव्य को जाएंगे.
- रामबाग चौराहे से अलीगढ़ एवं जलेसर की आरे जाने वाले सभी भारी वाहन, तीन पहिया, चार पहिया वाहन रामबाग चौराह से एनएच 2 होकर कुबेरपुर कट से खंदौली कट से या एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे. रामबाग चौराहा से यमुना एक्सप्रेस वे के बीच वाहनों का आवागमन बंद रहेगा.
- शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर अलीगढ़ व जलेसर को जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर से खंदौली कट या एघ्त्मादपुर से या एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे.
- ग्वालियर जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन को दक्ष्ज्ञिणी बाईपास से रुनकता होकर एनएच 2 से कुबेरपुर कट से खंदौली कट या एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे.
- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.
- शमसाबाद की तरु से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने निकलकर अपने गंतव्य को जाएंगे.
- एनएच 2 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे. सभी एंट्री प्वाइंटों पर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन किया जाएगा.
ये है आंतरिक डायवर्जन
- 14 अप्रैल् को निकलने वाली डॉ. भीमराव अम्बेडकर शोभायात्रा के लिए चिम्मनलाल पूड़ी वाहले चौराहे से आने वलो समस्त पुलिस एवं प्रशासन व आयोजकों के चार पहिया वाहनों को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन में पार्किंग मेंखड़ा किया जाएगा. संबंधित फोर्ट स्टेशन जीआरपी थाना प्रभारी पहले से यह सुनिश्चित कर लेंगे के पार्किंग में अनावश्यक वाहन न खड़े हों.
- बिजलीघर चौराहे से किसी भी प्रकार का वाहन मदीना होटल की तरफ नहीं जाएगा. यह यातायात फोर्ट रेलवे स्टेशन होते हुए यमुना किनारा होते हुए अपने गंतव्य को जाएगा.
- विक्टोरिया पर्का, अमर सिंह गेट की तरफ से आने वाला यातायात बिजलीघर चौरहे की तरफ नहीं जाएगा. यह विक्टोरिया पार्क तिराहा से श्मशान घाट चौराहा होते हुए यमुना किनारा से फोर्ट रेलवे स्टेशन या अपने गंतव्य को जाएगा.
- बिजलीघर से संचालित होने वाली बसें 14 अप्रैल को समय 2 बजे से 15 अप्रैल प्रातः 08:00 बजे तक रामलीला ग्राउन्ड में पार्क की जायेगी और वहीं से संचालित होंगी. तथा यमुना किनारे वाले मार्ग से एनएच-2 को जायेंगे.
- चीलघर चौराहे से बुद्ध विहार, ओलिया रोड, बिजलीघर की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगा, यह यातायात बालूगंज पुलिस चौकी होते हुये अपने गंतव्य को जायेगा तथा छीपीटोला टंकी चौराहे से कोई भी वाहन बिजलीघर की तरफ नहीं जायेगा.
- सदर भट्टी, मीरा हुसैनी से कोई भी वाहन मदीना होटल तिराहा से चिम्मन लाल पूड़ी चौराहा एवं बिजलीघर चौराहा की तरफ नही जायेगा, यह यातायात कलेक्ट्रट तिराहा रावली मन्दिर की तरफ से अपने गंतव्य को जायेगा.
- रावली मन्दिर गांधी प्रतिमा तिराहे से काजी पाड़ा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगा.
- हाथीघाट से दरेसी नं0 1 व 2 रावत पाड़ा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगा.
- दरेसी नं0 -2 पर पैट्रोल पम्प पर बैरिकेटिंग की जायेगी.
- फ्रीगंज चौराहे पर बैरिकेटिंग कर यातायात को धूलियागंज की तरफ जाने से रोका जायेगा. पाय चौकी वाले मार्ग पर धूलिया गंज पर भी बैरिकेटिंग की जायेगी.
- एस.एन.इमरजेंसी तिराहे से फुब्बारा चौराहे की तरफ काई भी वाहन नहीं जायेगा.
- हींग की मण्डी तिराहे से कोतवाली फुब्बारे की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगा.
- शोभायात्रा के समय ढ़ाकरान चौराहे से सदर भट्टी व कलेक्ट्रेट से सदर भट्टी की तरफ सामान्य यातायात बन्द रहेगा.
- ईदगाह बस स्टैण्ड से नामनेर की तरफ एवं तोपखाना चौराहे से नामनेर-साईं की तकिया चौराहा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगा.
- ईदगाह बस स्टैण्ड से संचालित होने वाली बसें एमजी रोड पर नही आयेंगी. अतः एनएच-2 से आने वाली बसें वाटर वर्क्स, जीवनीमण्डी, यमुना किनारा बालूगंज पुलिस चौकी माल रोड, क्लब चौराहे से सुल्तानपुरा होकर ईदगाह बस स्टैण्ड को जायेंगी. इसी प्रकार जयपुर से आने वाली बसें पथौली नहर से मलपुरा खेरिया मोड़ होकर ईदगाह को आवागमन करेंगी और ग्वालियर जयपुर से आने वाली बसें रोहता नहर से मलपुरा होकर खेरिया मोड़ ईदगाह को आवागमन करेंगी.
- हरीपर्वत चौराहे एवं सेंट जोंस चौराहे से आने वाले वाहनों को शोभायात्रा के दौरान सुभाष पार्क तिराहे पर रोक दिया जायेगा. इसी प्रकार मधूनगर से आने वाले वाहनों व माल रोड व कैंट स्टेशन रोड़ से आने वाले वाहनों को क्लब चौराहे पर शोभायात्रा के दौरान रोक दिया जायेगा. इसी प्रकार शाहगंज की तरफ से व पचकुईयां से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन तिराहा श्री हनुमान जी मन्दिर के सामने रोक दिया जायेगा.
- ईदगाह की ओर से नामनेर चौराहे की तरफ आने वाले वाहन शोभायात्रा निकलने के दौरान कटघर तिराहे पर रोक दिये जायेंगे.
- शमसाबाद की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा रोड़ से होकर तोरा चौकी से होते हुये अपने गंतव्य को जायेंगे.
- ग्वालियर रोड़ पर क्लब चौराहे की तरफ से जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन शोभायात्रा निकलने के दौरान क्लब चौराहे से रोक दिये जायेंगे. इसी प्रकार सदर बाजार की तरफ से जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन सदर चुंगी तिराहे से रोक दिये जायेंगे.क्लब चौराहा से रोहता नहर चौराहा मार्ग पर यातायात पूर्णतःप्रतिबन्धित रहेगा.