आगरालीक्स…आगरा में तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के माता रानी त्रिशला की हुई गोद भराई.
सोमवार को आचार्य शांतिसागर सभागार एम,डी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत में श्री 1008 तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के गर्भ कल्याणक उत्सव पर जयसवाल जैन सभा नुनिहाई के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी की माता बनी रश्मि जैन की गोद भराई का कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ. इसके बाद माता त्रिशला की गोद भराई में आगरा समस्त शैलियों की महिला-मंडलों ने भजन-नृत्य के साथ मंगल गीत गाए. साथ ही महिला मंडलों ने नारियल काजू, बादाम,किशमिश और सेब,गोला से त्रिशला माता की गोद भराई की रस्म पूरी की.

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में हाथरस की विधायक अंजुला माहौर एवं आगरा नगर के मेयर नवीन जैन की पत्नी रेनू जैन मौजूद थी. इनका सम्मान जैसवाल जैन सभा नुनिहाई द्वारा का साफा माला पहनाकर किया गया. इस अवसर पर चौधरी गौरव जैन,संजीव जैन,अजय जैन, महेशचन्द जैन,जेबी जैन,दिलीप जैन,रूपेश जैन,अंजू जैन रीमा जैन रागिनी जैन वंदना जैन संगीता जैन,बीना जैन,मीडिया प्रभारी सुबोध जैन मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त आगरा जैन समाज बड़ी संख्या में मौजूद रहे.