Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Fire Breaks out in PNG line hits 20000 families of Agra after 24 hours #agranews
आगराबिगलीक्स

Agra News : Fire Breaks out in PNG line hits 20000 families of Agra after 24 hours #agranews

185

आगरालीक्स ….आगरा में पीएनजी की लाइन में लगी आग के 24 घंटे बाद कई क्षेत्रों में पीएनजी की आपूर्ति बाधित। सुबह की चाय से लेकर बच्चों का लंच नहीं बन सका। 20 हजार घरों की आपूर्ति पर असर। पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त होने के मामले में ग्रीन गैस लिमिटेड ने एयरटेल के खिलाफ दी तहरीर।

आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, दयालबाग के नगला बूढ़ी में सोमवार सुबह 8.30 बजे पीएनजी की 100 मीटर लंबी लाइन से आग की लपटें उठने लगी, करीब एक घंटे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका, एक युवक और एक बच्चा झुलस गए। ग्रीन गैस लिमिटेड और दमकल कर्मियों को सूचना दी गई, करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके साथ ही पीएनजी की बड़े क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो गई।

24 घंटे बाद भी आपूर्ति बाधित
आग लगने पर पीएनजी की सप्लाई बंद कर दी गई। इससे केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, दयालबाग, कमला नगर, न्यू आगरा, बल्केश्वर की कॉलोनियों में पीएनजी की आपूर्ति ठप हो गई। करीब 20 हजार घरों में पीएनजी की आपूर्ति सोमवार सुबह से ठप है। कुछ क्षेत्रों में पीएनजी की सप्लाई हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही पीएनजी की आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार को लोगों ने बाहर से खाना मंगाया, घर में खाना नहीं बना। मंगलवार सुबह भी पीएनजी की आपूर्ति नहीं हुई। अधिकांश क्षेत्रों में लोगों के घरों पर चाय तक नहीं बनी, बच्चों के लिए लंच भी तैयार नहीं हो सका।

एयरटेल कंपनी के खिलाफ दी तहरीर
इस मामले में चीफ मैनेजर प्रोजेक्ट ग्रीन गैस लिमिटेड विनय भारद्वाज का कहना है ​कि नगला बूढ़ी में एयरटेल कंपनी ने अपनी लाइन डालने के लिए खोदाई की, ग्रीन गैस की लाइन के बगल में ही खोदाई करने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे चैंबर और पत्थरों से ढके नालों में गैस भर गई, इसमें आग लग गई। इस मामले में एयरटेल के खिलाफ तहरीर दी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!