आगरालीक्स…एक हजार रुपये में दो घंटे मिल रहा था होटल में कमरा. पुलिस पहुंची तो छह कमरों में मिले युवक और युवती…सील हुआ होटल…
आगरा रीजन के टूंडला क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने उसायनी के पास बने एक होटल पर छापा मारकर उसे सील किया है. होटल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था और न ही उसके पास फायर विभाग की एनओसी. यही नहीं होटल द्वारा युवक और युवतियों को एक हजार रुपये में दो घंटे के लिए कमरे दिए जा रहे थे. पुलिस ने जब यहां पर छापा मारा तो छह कमरों में युवक और युवती मिले. पुलिस ने सभी को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है.

घंटे के हिसाब से दे रहे थे रूम
मामला टूंडला के उसायनी के पास स्थित हैप्पी होटल का है. बुधवार को दोपहर करीब दो बजे एसडीएम पारसनाथ मौर्य, सीओ अभिषेक श्रीवास्तव फोर्स के साथ यहां पर छापा मारने के लिए पहुंचे. पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि आसपास के होटलों में घंटों के हिसाब से युवक और युवतियों को कमरे दिए जा रहे हैं. पुलिस जब हैप्पी होटल पहुंची तो यहां पर खलबली मच गई. इससे पहले कि कोई कुछ निकल पाता पुलिस ने होटलों के कमरों की तलाशी लेना शुरू कर दिया. पुलिस को छह कमरों में युवक और युवती मिले तो वहीं एक युवती होटल में बैठी मिली. पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दो घंटे के लिए होटल का कमरा एक हजार रुपये में दिया जा रहा था. पुलिस ने सभी को उनके परिजनों के हवाले कर दिया और रजिस्ट्रेशन न होने और अग्निशमन विभाग की एनओसी ने होने पर होटल को सील कर दिया. पुलिस ने इस दौरान पास के एक और होटल पर छापा मारा लेकिन वहां पर कोई आपत्तिजनक स्थिति नहीं मिली.