Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Door-to-door garbage collection should start in all wards by June 15: Naveen Jain…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Door-to-door garbage collection should start in all wards by June 15: Naveen Jain…#agranews

149

आगरालीक्स…आगरा में मेयर ने दी सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने की चेतावनी. कहा—15 जून तक हर घर से हो डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन. फोटो खिंचाने से नहीं चलेगा काम. बारिश से पहले पूरी हो नालों की सफाई

15 जून तक सभी वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरु करा दें. आगरा को डलावघर मुक्त बनाने को शहर में विशेष अभियान चलेगा. बुधवार को मेयर नवीन जैन ने नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में मीटिंग कर अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए, अन्यथा दंड भुगतने को तैयार रहे.

लापरवाही पर अफसरों को फटकार
मेयर नवीन जैन ने मीटिंग में डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन, कूड़ा निस्तारण, डलावघर, टॉयलेट, सीवर, पेयजल, अंडरग्राउंड डलावघर और नाले-नालियों की सफाई को लेकर मेयर ने नगरायुक्त के साथ समीक्षा की. इस दौरान लापरवाही मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई.

May be an image of 13 people, people sitting and people standing

फोटो खिंचाने से काम नहीं चलेगा
मेयर ने सभी कार्यो की डेडलाइन तय करते हुए कहा कि अफसर जिस कार्य के लिए निकलें तो मन लगाकर काम करें. केवल फोटो खिंचाने तक सीमित न रहे. फोटो खिंचाने से काम नहीं चलेगा. फोटो से समस्या का निस्तारण नहीं होता है. उन्होंने कहा कि अगर काम में मन नहीं लग रहा है, तो अपना ट्रांसफर करवा लें. अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे.

मानसून से पहले करें नाले साफ
मेयर ने कहा कि मानसून से पहले नालों को साफ कर लें. शहर मेें छोटे-बड़े मिलाकर 446 नाले हैं. इसमें 31 बड़े 18 अंडरग्राउंड नाले हैं. उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर नालों की तलीझाड़ सफाई कर लें, जिससे मानसून में कोई दिक्कत न आए. उन्होंने बताया कि हल्की सी बरसात में वे नाले भर जाते हैं. उनमें से रोशन मोहल्ला नाला, अब्बू लाला की दरगाह नाला, मुगल रोड़ नाला, गोकुलपुरा हैंडीक्राफ्ट बाजार नाला, कैलाशपुरी हलवाई की बगीची नाला इत्यादि शामिल हैं. इनको तलीझाड़ साफ करना है. इससे जलभराव न हो.

सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
शहर में बेपटरी सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने अफसरों से जबाव-तलब करते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए. शिकायतें मिल रही हैं कि सुपरवाइजर समय से क्षेत्र में नहीं पहुंचते हैं. आधे ही कर्मचारी काम पर आते हैं. अपनी उपस्थिति लगाकर कर्मचारी दूसरे काम के लिए कहीं चले जाते हैं. ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

बिना पानी की टंकी के कैसे संचालित हो रहे टॉयलेट
मेयर ने मीटिंग में अफसरों से पूछा कि शहर में 30 पिंक टॉयलेट बनाए गए हैं, वे बिना पानी की टंकी के कैसे संचालित किए जा रहे हैं. इस पर उन्होंने अफसरों को जमकर लताड़ा. टॉयलेट की सफाई भी नहीं हो रही है. अधिकारी निरीक्षण कर इस व्यवस्था को दुरुस्त कराएं. उन्होंने गंदगी करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करने की बात कही. जो भी कूड़ा करकट फेंके उनको नोटिस देकर कार्रवाई की जाए. उन्होंने नगरायुक्त से नियमित मॉनीटरिंग करने को कहा.

मीटिंग में ये रहे मौजूद
इस दौरान मीटिंग में नगरायुक्त निखिल टीकाराम फुंडे, अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र यादव, जीएम जलकल आरएस यादव, चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता, मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक ंसजय कटियार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल भारती, सहा. नगर आयुक्त डॉ. अश्वनी, अधिशासी अभियंता एके सिंह, एसबीएम के नोडल आशीष शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!