आगरालीक्स….आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित, जानें परीक्षा कार्यक्रम।
आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा दिनांक 26 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होकर 14 जून 2022 को समाप्त होगी । विद्यार्थियों की सुविधा की दृष्टि से जो प्रश्न पत्र केवल बहुविकल्पी होंगे , उनके आगे ओएमआर अंकित कर दिया गया है , जिससे उन्हें स्पष्ट रूप से समझ में आ जाए कि उक्त प्रश्नपत्र की परीक्षा ओएमआर पर आधारित होगी ।

परीक्षाओं का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा
प्रथम पाली का समय प्रातः 8:30 बजे से लेकर 10:30 बजे तक का है , दूसरी पाली का समय दोपहर 11:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक का है और तीसरी पाली का समय शाम 3:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक का है