आगरालीक्स…आगरा रेलवे मंडल ने एक साल में ढाई लाख से अधिक लोग बिना टिकट यात्रा करते पकड़े. इनसे 14.3 करोड़ रुपये के रेल राजस्व की हुई वसूली…जानिए पूरी डिटेल
मंडल रेल प्रबंधक आनन्द स्वरुप के निर्देशन में आगरा मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष में विभिन्न आय स्रोतों से अधिक आय अर्जन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है| वाणिज्य विभाग आगरा मंडल के वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक वीरेंद्र सिंह के मार्ग दर्शन में टिकट जांच के माध्यम से वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह अप्रैल-21 से मार्च-22 तक की अवधि में बिना टिकट, अनियमित टिकट धारक, बिना बुक्ड लगेज, आदि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कुल 253799 केस पकड़े गये जिनसे जुर्माना स्वरूप रु 14.04 करोड़ रेल राजस्व की वसूली की गई। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 253140 केस पकड़े गए और उनसे कुल 14.03 करोड़ रेल राजस्व की वसूली की गयी। इसके अलावा अनियमित तौर से यात्रा करने वाले 17 केस पकड़े गये जिनसे 11590 रुपये की रेल राजस्व की वसूली की गयी एवं बिना बुक किये सामान के कुल 642 केस पकड़े गये जिनसे कुल 1.59 लाख की रेल राजस्व की वसूली की गयी।

मथुरा के टीटीई ने सबसे अधिक राजस्व वसूला
उक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में टीटीई/ मथुरा विपिन कुमार ने सबसे अधिक राजस्व वसूला उन्होंने वित्तीय वर्ष के दौरान 11421 केस पकड़े तथा 66.52 लाख रुपये रेलवे के खाते में जमा कराए तथा प्रथम स्थान पर रहे। जनसम्पर्क अधिकारी आगरा, कुमारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि भविष्य में भी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आरक्षित/अनारक्षित यात्री गाडि़यों में नियमित रूप से सघन टिकट जाँच कराई जायेगी ताकि बिना टिकट यात्रियों की यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके साथ ही टिकट जाँच कर्मचारियों को इसी प्रकार अर्निंग को बढ़ाकर अधिक रेल राजस्व बढ़ाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है ताकि आगरा मंडल निरंतर नई ऊॅचाई की ओर बढ़ सके।