आगरालीक्स…आगरा को 50 दिन बाद आज मिली भीषण गर्मी से राहत. तापमान भी घटा. लेकिन कल से फिर हीट वेव्स का करना होगा सामना. तापमान फिर पहुंचेगा 45 डिग्री सेल्सियस तक….
पिछले लगभग 50 दिन से भीषण गर्मी का सामना कर रहे आगरा को गुरुवार को कुछ राहत मिली. दिनभर बादल छाये रहे. कुछ समय सूर्य के दर्शन हुए लेकिन अधिकतम समय वह बादलों में ही छुपे रहे. मौसम ठीक रहा तो लोगों को गर्मी से राहत मिली. इसके कारण तापमान भी घटना है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

कल से फिर वहीं तपा देने वाली गर्मी
गर्मी से राहत केवल आज तक ही सीमित है. कल से लोगों को फिर तपा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव्स का खतरा लगातार बना हुआ है और आने वाले दिनों में यह लगातार रहेगा. फिलहाल गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है. दो दिन बाद शहर का तापमान एक बार फिर से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.