आगरालीक्स…आगरा में सहालग के साथ ही लौटी सराफा बाजार में रौनक. खरीदारी और बुकिंग हुई तेज. सराफा कारोबारियों में उत्साह
आगरा में सहालग की शुरुआत के साथ ही सराफा बाजार की चमक भी लौटने लगी है. दुकानों पर आभूषणों की खरीद और बुकिंग तेज हो गई है. पिछले करीब एक महीने से सूने पड़े सराफा बाजार में सहालग शुरू होने के साथ ही एक बार फिर से रौनक लौटने लगी है.

सराफा व्यापािरयों का कहना है कि सहालग में सोने चांदी के आभूषणों की सबसे अधिक बिक्री होती है. कोरोना काल में शादियेां पर ब्रेक लग गया था लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण खत्म होने से सभी त्योहार अच्छे से मनाए जा रहे हैं. इस बार सहालग भी खूब है. इसके शुरू होने के सथ ही बुकिंग और आभूषणों की खरीद काफी तेज हो गई है. यह हमारे लिए काफी अच्छा है. अप्रैल के बाद मई और जून में भी सहालग है. ऐसे में शादियों की तैयारियों में लगे लोग अभी से आभूषणों की बुकिंग करा रहे हैं. सराफा बाजार में डिजाइनर चैन और रिंग ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. सबसे अधिक डिमांड इस बार चैन की आ रही है. रिंग की मनपसंद डिजाइन भी लोग तैयार करने के लिए आर्डर दे रहे हैं.