Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Excavation for Agra Metro’s underground stations may start this month…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Excavation for Agra Metro’s underground stations may start this month…#agranews

117

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशनों के लिए इस माह शुरू हो सकती है खोदाई. 7.93 किलोमीटर लंबी सुरंग खोदी जाएगी. पुराने शहर के कई इलाकों में अंडरग्राउंड चलेगी मेट्रो

आगरा में इसी महीने के अंत से पहले आगरा मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशनों के लिए काम शुरू किया जा सकता है. आगरा मेट्रो के पहले और दूसरे दोनों कॉरीडोर में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इसके लिए सुरंग खोदी जाएगी. ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक 7.93 किलोमीटर लंबी सुरंग खोदी जानी है। इसके लिए दो कंपनियों ने मिलकर टेंडर लिए हैं. सुरंग की खोदाई के लिए चार टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा. आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के निदेशक अरविंद राय का कहना है कि दोनों कपंनियों ने सर्वे कर लिया है. सात अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं. इसमें से सबसे पहले ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद का निर्माण किया जाएगा. इसके बाद एसएन मेडिकल कालेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज स्टेशनों के लिए भी सुरंग खोदी जाएगी. ताजमहल से आरबीएस तक बनने वाली मेट्रो की सुरंग पुराने शहर के कई इलाकों से होकर जाएगी.

अभी तक का सबसे अधिक धनराशि का टेंडर
ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक 7.93 किलोमीटर लंबी सुरंग के लिए अगस्त 2021 में टेंडर निकाले गए थे। अनुमानित लागत 2200 करोड़ थी। सात कंपनियों ने टेंडर डाले थे। इसमें से सेम इंडिया और एफकॉन कंपनी ने मिलकर टेंडर लिया है। दोनों कंपनियों ने 1819.79 करोड़ का टेंडर लिया है।

Metro will make Agra beautiful: See photos- Agra will look like this  too…#agranews – Agraleaks

2024 तक मेट्रो ट्रायल, 2026 तक पूरा होना है का काम
आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह स्टेशन बनाए जाने हैं। इनका काम पूरा होने के बाद अप्रैल 2024 तक ट्रायल होना है और बाकी के स्टेशनों का काम 2026 तक पूरा किया जाना है।

ऐसी है आगरा मेट्रो स्टेशन
आगरा मेट्रो का पहला कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक, 13 स्टेशन प्रस्तावित हैं। तीन एलिवेटेड और सात अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे
8379.62करोड़ का है आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट
29 मेट्रो चलेंगी और 87 कोच होंगे
यहां खोदी जाएगी सुरंग
ताजमहल पूर्वी गेट से आगरा किला, जामा मस्जिद, एसएन मेडिकल कालेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!