आगरालीक्स ….आगरा में आगरा किला के पास पुलिस की एक और बदमाश से मुठभेड़, पैर में लगी गोली।

आगरा में शुक्रवार देर रात रकाबगंज थाने की पुलिस आगरा किला के पास चेकिंग कर रही थी। बदमाश बाईस से हाथीघाट की तरफ जा रहा था, पुलिस ने पीछा करके उसकी घेराबंदी कर ली। इसके बाद बदमाश की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती करा दिया।
गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद चल रहा था फरार
घायल बदमाश पिनाहट के अर्जुन पुरा निवासी पवन है, पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद की है। पवन के खिलाफ पिनाहट, जैतपुर और रकाबगंज में सात मुकदमे दर्ज हैं। 2011 में रकाबगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।