आगरालीक्स…आगरा में टैक्सेशन बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, सतीश चन्द्र गुप्ता अध्यक्ष, महासचिव बने मनोज शर्मा
टैक्सेशन बार एसोसिएशन आगरा के वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया जीएसटी कार्यालय जयपुर हॉउस स्थित मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। अध्यक्ष के पद पर एडवोकेट सतीश चन्द्र गुप्ता और महासचिव पद के लिए एडवोकेट मनोज शर्मा भारी मतों से विजयी हुए।

कार्यकारिणी के अन्य पदो में उपाध्यक्ष (जीएसटी) पद पर एडवोकेट राजीव चन्देल तथा उपाध्यक्ष आयकर के पद पर एडवोकेट मधु प्रकाश कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट केएन द्विवेदी, ऑडीटर के पद पर अखिलेश भटनागर, सचिव (जीएसटी) संजीव कुमार यादव, सचिव (आयकर) मनु कुलश्रेष्ठ, संयुक्त सचिव (जीएसटी) कल्पना पाण्डेय, संयुक्त सचिव (आयकर) अनुभव गुप्ता ने विजय प्राप्त की। कार्य कारिणी सदस्य अरूण कुमार सक्सैना, राजेन्द्र कुमार शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद दीक्षित, संजीव वशिष्ठ, विशाल बिन्दल, अभिषेक आनन्द, संचिता अग्रवाल ने विजय हासिल की। एल्डर कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट गोविन्दराम अग्रवाल के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
एल्डर कमेटी के चेयमैन एवं संघ के सदस्यों ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। नवीन कार्यकारिणी द्वारा संघ के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए उनके हितों के संवर्धन हेतु कार्य करने का आश्वासन दिया गया।