आगरालीक्स …आगरा की दीपिका को बॉक्सिंग में रजत पदक मिला है। दीपिका जी एन एम कॉलेज आगरा की छात्रा है।
स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉक्टर अखिलेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी द्वितीय संस्करण का आयोजन जैन विश्वविद्यालय बेंगलुरु के तत्वाधान में 23 अप्रैल से 2 मई तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 16 खेलों का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की खिलाड़ी चार खेलों में क्वालीफाई किए। यह खेल है बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती एवं एथलेटिक्स। बॉक्सिंग में दो महिला खिलाड़ी व दो पुरुष खिलाड़ी, कुश्ती में एक पुरुष खिलाड़ी एवम एक महिला खिलाड़ी, जूडो में दो पुरुष खिलाड़ी, एथलेटिक्स में एक महिला खिलाड़ी एवं एक पुरुष खिलाड़ी क्वालीफाई किए। ये सब खिलाड़ी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी द्वितीय संस्करण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

बॉक्सिंग में के ए कॉलेज कासगंज के छात्र मुकुल ने अपनी वजन वर्ग में पांचवा स्थान प्राप्त किया। वहीं के ए कॉलेज कासगंज के छात्र अनिक वर्मा ने छठा स्थान प्राप्त किया। के ए कॉलेज कासगंज की छात्रा शिवानी तोमर ने भी पांचवा स्थान प्राप्त किया। जूडो में के ए कॉलेज कासगंज के छात्र ललित ने भी पांचवा स्थान प्राप्त किया। वही अलीगढ़ के छात्र सोहन में छठा स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में एसबीजे कॉलेज बिसावर के छात्र प्रतीक ने सातवां स्थान प्राप्त किया। 20 किलोमीटर पैदल चाल में आगरा कॉलेज आगरा के छात्र सत्यनारायण ने चौथा स्थान प्राप्त किया।