आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के नए केस नहीं हो रहे कम, जानें आज कितने नए केस मिले, किस क्षेत्र में कोरोना के ज्यादा एक्टिव केस।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना के 13 नए केस मिले हैं। जबकि मरीज ज्यादा ठीक हुए हैं। आगरा में 24 घंटे में कोरोना के 16 मरीज ठीक भी हुए हैं और 2226 सैंपल कोरोना की जांच करने को लिए गए हैं।
कोरोना के एक्टिव केस 71
आगरा में अब कोरोना के एक्टिव केस 71 हो गए हैं, एक्टिव केस 82 तक पहुंच गए थे लेकिन पिछले तीन दिनों से नए केस से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे कोरोना के एक्टिव केस 71 हो गए हैं।
इन क्षेत्रों में कोरोना के केस अधिक
कोरोना के अप्रैल में सबसे पहले केस कमला नगर में मिले थे, इसके बाद से कमला नगर और दयालबाग में लगाकार कोरोना के केस मिल रहे हैं। इन दोनों क्षेत्रों में कोरोना के सबसे अधिक एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही आवास विकास कॉलोनी, विजय नगर और ताजगंज में भी कोरोना के मरीज हैं।