नईदिल्लीलीक्स… प्रशांत किशोर नई पार्टी नहीं बनाएंगे। लखनऊ में मंदिर परिसर में अवैध कॉम्पलेक्स ध्वस्त किया। साथ में प्रमुख खबरें।
हनुमान मंदिर में पार्क की जमीन पर बन रहा था
लखनऊ में अमीनाबाद के पुराने हनुमान मंदिर परिसर में अवैध रूप से बने कॉम्पलेक्स को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक यह कॉम्पलेक्स पार्क की जगह पर बनाया जा रहा था। दस हजार स्कवायर फीट के एरिया में से बनाया जा रहा था।
बुलडोजर से ढहाई इमारत, भारी संख्या में फोर्स कॉम्पलेक्स को ढहाने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि मंदिर की आड़ में इसका निर्माण किया गया था।
तीन हजार किमी की पदयात्रा करेंगे प्रशांत
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह नई पार्टी नहीं बनाएंगे। बिहार में राजनीतिक बदलाव के लिए वह तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।
लालू-नीतिश के राज में बिहार सबसे गरीब राज्य
पदयात्रा चंपारण के गांधी आश्रम से शुरू होगी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार 30 साल से लालू और नीतिश के शासन में देश का सबसे पिछड़ा औऱ गरीब राज्य है। बिहार के बदलाव के लिए यह पदयात्रा शुरू की जा रही है।