आगरालीक्स…आगरा मंडल में आया धर्मांतरण का मामला सामने. छात्रा का धर्म परिवर्तन कर किया निकाह. मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक अरेस्ट..
आगरा के फिरोजाबाद में धर्मांतरण का मामला सामने आया है. थाना उत्तर में इसको लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने बीकॉम की छात्रा को बहला फुसलाकर अगवा किया और बाद में उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया. पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर उसे जेल भेज दिया है.

ये है मामला
मामला थाना रसूलपुर क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक छात्रा बीकॉम कर रही है. पिछले महीने 25 अप्रैल को छात्रा अपने भाई के साथ किसी काम से स्कूल आई थी. आरोप है कि यहां से रामगढ़ थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड पर रहने वाला आरिफ उसे बहला फुसलाकर अगवा करके ले गया था. छात्रा के भाई ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. काफी तलाश करने के बाद भी जब छात्रा का पता नहीं चला तो उन्होंने आरोपी आरिफ के खिलाफ थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने गुरुवार रात को आरिफ को अरेस्ट कर लिया और उसे जेल भेज दिया है. छात्रा को बरामद कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.