आगरालीक्स…आगरा में घर के अंदर खेला जा रहा था आईपीएल पर आनलाइन सट्टा. पुलिस ने छह सट्टेबाजों को धर दबोचा.
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी करनेक वाले छह सटोरियों को अरेस्ट किया है. ये लोग एक घर के अंदर आईपीएल पर सट्टा लगा रहे थे. पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल, तीन रजिस्टर और 7 हजार रुपये से अधिक कैश भी बरामद किया है.
ये है पूरा मामला
रविवार रात को थाना सिकंदरा पुलिस क्षेत्र में गश्त व चैकिंग पर थी. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आईपीएल की सट्टेबाजी का काम आगरा में जोर शोर से चल रहा है. कुछ लोग सी 1 ब्लॉक शास्त्रीपुरम में एक घर में बैठे हुए आईपीएल की सट्टेबाजी का काम आनलाइन कर रहे हैं. इस पर पुलिस फौरन बताए गए स्थान पर पहुंची. पुलिस के अनुसार दरवाजे की आड़ को लेकर दूसरी तरहफ 6 लोग बैठे हुए थे और फोन, लैपटोप तथा रजिस्टर व पैपरों पर लिखकर काम कर रहे थे. सट्टेबाज आपस में बात कर रहे थे कि जो कल हम लोगों ने आनलाइन सट्टा खेला था कुछ मुनाफा मिला है जिसे हम सभी बांट लेते हैं और सभी ने आपस में रुपये बांट लिए. इसके बाद इन्हीं में से व्यक्ति ने कहा कि आज फिर पैसा कमाएंगे, आज तो दिल्ली पर पैसा ठीक लग रहा है और सभी वयक्तियों ने कहा कि ठीक है. इस पर पुलिस ने चारों ओर से घेरकर सभी को अरेस्ट कर लिया.

पकड़े गए सट्टेबाजों के नाम
बादल पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी शास्त्रीपुरम थाना सिकंदरा
संजय दिवाकर पुत्र हरिबाबू दिवाकर निवासी नई आबादी गढ़ी भदौरिया ढाकरी का महल
सुमित पुत्र स्व. राजकुमार दिवाकर निवासी गली नंबर 16 किशोरपुरा थाना जगदीशपुरा
रिंकू पुत्र अरविंद कुमार निवासी बीध नगर बोदला थाना जगदीशपुरा
जगत सिंह पुत्र राम सिंह सैनी निवासी रामनगर की पुलिया जनता कॉलोनी शाहगंज
सिद्धार्थ कठेरिया पुत्र सूरजभान कठैरिया निवासी बल्का बस्ती गोकुलपुरा राजा की मंडी