आगरालीक्स… आगरा में एडीए ने पुलिस फोर्स और जिला प्रशासन की टीम के साथ मार्केट को सील कर दिया, मार्केट में 36 दुकानें और 17 कमरे थे। टीम द्वारा हर रोज सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

आगरा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनुराग चौधरी के अनुसार, बमरौली कटारा में मनीष कटारा ने खसरा संख्या 394, 396 में करीब 600 वर्गमीटर के भूखंड पर मार्केट का निर्माण कराया। बेसमेंट और भूतल पर करीब 36 दुकानें मार्केट में बनाई और प्रथम तल पर करीब 17 कमरों का निर्माण कराया गया। इसके लिए एडीए से मानचित्र स्वीक्रत नहीं कराया गया। एडीए द्वारा नोटिस जारी किए गए लेकिन कंपाउंडिंग के लिए बिल्डर ने आवेदन नहीं किया। इस पर एडीए ने सीलिंग का नोटिस लगा दिया, गुरुवार को एडीए की टीम विरोध को देखते हुए पुलिस फोर्स और प्रशासन की टीम के साथ पहुंची। टीम ने मार्केट में किए गए निर्माण कार्य को सील कर दिया।
होटल और हास्टल के रूप में इस्तेमाल किए जाने थे कमरे
एडीए की टीम का कहना है कि मार्केट में प्रथम तल पर करीब 17 कमरे बनाए थे, इन कमरों को हास्टल या होटल के रूप में इस्तेमाल किया जाना था।