Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ agra news: Another shock of inflation, increase in the prices of wheat and flour, will affect the wheat of ration
टॉप न्यूज़बिगलीक्सबिजनेस

agra news: Another shock of inflation, increase in the prices of wheat and flour, will affect the wheat of ration

155

आगरालीक्स… महंगाई का एक और जोर का झटका लगा है। गेहूं और आटा महंगा हो गया है। नया गेहूं आने के बाद भी कीमतें बढ़ी हैं। क्या है आपकी राय।

नया गेहूं आने के बाद भी बढ़ी कीमतें

गेहूं और आटे की कीमतों में एक दम तेज उछाल आया है। अप्रैल औऱ मई माह में नया गेहूं बाजार में आने पर हर साल इन दिनों गेहूं की कीमतें काफी कम रहती हैं। लोग कुछ समय का गेहूं का स्टॉक भी रखते हैं लेकिन इस बार मंडी से नया गेहूं गायब हो गया है।

व्यापारियों ने खरीदा, सरकारी खरीद हुई कम

बताया जा रहा है कि इस बार गेहूं एमएसपी से 15 से 20 प्रतिशत ज्यादा कीमत पर किसानों द्वारा व्यापारियों को बेचा गया है। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद कम हुई है। व्यापारी गेहूं की कीमत ज्यादा वसूल रहे हैं। इसका असर आम लोगों पर पड़ा है। गेहूं और आटा बाजार में महंगा हो गया है।

केंद्र ने गेहूं के निर्यात पर लगाई रोक

गेहूं की सरकारी खऱीद कम होने और गेहूं की बढ़ती हुई कीमतों को ददेखकर सरकार ने तत्तकाल प्रभाव से गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी है।

राशन के गेहूं पर भी पड़ सकता है असर

आगरा समेत राशन की दुकानों पर गेहूं और चावल आ गया है लेकिन आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओँ को वितरित करने के निर्देश नहीं दिए हैं। इस पर एक दो दिन में फैसला होना है।

राशन के गेहूं की जगह चावल का वितरण

कई राज्यों में गेहूं की कीमतों में तेजी आने पर राशन की दुकानों पर चावल का वितरण किए जाने की भी शिकायतें मिली हैं। कई राज्यों में प्रति यूनिट गेहूं की मात्रा भी कम किए जाने की संभावना है।

खुला आटा 30 से 32 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा

गेहूं पर महंगाई इस बार अप्रैल माह से शुरू होने पर आटे की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं। बाजार में खुला आटा 26 रुपये किलो बिक रहा था, जो बढ़कर अप्रैल के अंत तक 28 रुपये किलो और अब मई के प्रथम पखवाड़े में 30 से 32 रुपये किलो पहुंच गया है। ब्रांडेड आटे की कीमत में और ज्यादा इजाफा हुआ है।

गेहूं से बने खाद्य पदार्थों पर भी बढ़ेगी महंगाई

गेहूं के दामों में उछाल के बाद माना जा रहा है कि आटे और आटे से बने सामान ब्रेड, बिस्कुट समोसे, कचौड़ी, बेढ़ई समेत अन्य खाद्य वस्तुओँ की कीमतों में भी उछाल आने की आशंका जताई जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

AZIP EV makes a grand entry in Agra. India’s first AZIP EV showroom has opened in Agra

आगरालीक्स…आगरा में AZIP EV की धमाकेदार एंट्री. भारत का पहला AZIP EV...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!