नईदिल्लीलीक्स… कांग्रेस नेता चिदंबरम के बेटे के ठिकानों पर सीबीआई का छापा। ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट आज पेश नहीं होगी। साथ में प्रमुख खबरें।
कीर्ती चिंदबरम पर 50 लाख की रिश्वत का आऱोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के बेटे कीर्ती के नौ ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा है। कीर्ती के खिलाफ ढाई सौ चीनी नागिरकों के वीजा दिलवाने के नाम पर 50 लाख की रिश्वत लेने का आऱोप है।
चीनी मजदूरों को वीजा दिलवाने में अनियमितताएं
उल्लेखनीय है कि पंजाब के तलवंडी में पावर प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए चीनी मजदूरों को वीजा दिलवाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिंदबरम पर अनियमितता बरतने के आरोप हैं।
नीमच में हनुमान प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बवाल
मध्यप्रदेश के नीमच के पुरानी कचहरी इलाके में हनुमान प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच मारपीट, पथऱाव, आगजनी की घटना के बाद पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
दरगाह के पास होनी थी प्रतिमा स्थापना
आरोप है कि एक पक्ष के लोगों द्वारा दरगाह के पास बीती रात आठ बजे हनुमान प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की गई। इस पर दोनों पक्षों में विवाद के बाद पथराव और मारपीट हो गई। एक बाइक को आग लगा दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। क्षेत्र में पांच थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।
ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट आज कोर्ट में नहीं हो सकेगी पेश

ज्ञानवापी मस्जिद और काशी विश्वनाथ मंदिर।
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट आज कोर्ट में पेश नहीं हो सकेगी। कोर्ट कमिश्नर का कहना है कि सर्वे का काम तो पूरा हो गया है लेकिन रिपोर्ट अभी तैयार नहीं हो सकी है। इसलिए कोर्ट में आज अर्जी देकर इसके लिए और समय लिया जाएगा।
कोर्ट के निर्दश पर कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गत शनिवार और रविवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का चप्पे-चप्पे का सर्वे कराया गया था।
तालाब में शिवलिंग होने का किया गया है दावा
सर्वे के बाद मस्जिद परिसर स्थित तालाब में हिंदू पक्ष द्वारा शिवलिंग होने के दावे किए गए थे। इस पर कोर्ट ने तालाब को सील करने के आदेश किए है। इस तालाब में नमाज के लिए वजू किया जाता है।
सील तालाब की मछलिया शिफ्ट करने की मांग
दूसरी ओर जिस तालाब को सील किया गया है, उसमें मछलियां होने के कारण दूसरे पक्ष की ओर से तालाब की मछलियों को अन्यंत्र शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर कोर्ट में गुहार लगाई गई है।
सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है मामला, सुनवाई होगी दूसरी ओर ज्ञानवापी मस्जिद का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है, जिस पर दोपहर बाद सुनवाई की जाएगी। इसमे सर्वे पर रोक लगाने की मांग शामिल है।
आगरालीक्स… वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद अभी थमा नहीं है कि अब मथुरा की ईदगाह मस्जिद सील करने की याचिका दायर की गई है।