आगरालीक्स …..आगरा में जवाहर पुल पर युवक ने अपनी गाड़ी रोकी, इसके बाद यमुना में कूद गया। युवक को यमुना में कूदता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी हुई है।

आगरा में रविवार सुबह को वाहनों का ट्रैफिक कम था। इसी बीच जवाहर पुल पर एक कार आकर रुकी, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार से एक युवक उतरा और उसने यमुना में जिस जगह पानी अधिक था वहां छलांग लगा दी। युवक को यमुना में कूदता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
युवक की तलाश जारी
यमुना में युवक के कूदने पर गोताखोरों को बुला लिया गया। युवक की यमुना में तलाश की जा रही है। इसके साथ ही युवक का पता लगाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
सांकेतिक फोटो