आगरालीक्स…आगरा में 25 मई से शुरू हो रहा Taj Cricket League 2022. प्रदेश की 8 टीमों के बीच खेले जाएंगे मैच. ट्रॉफी और टीशर्ट का अनावरण..#agra #agracity #agracrickettournament #tajcricketleague #tajcricketleague2022
आगरा में 25 मई से ताज क्रिकेट लीग 2022 का आयोजन किया जा रहा है. रविवार को इसको लेकर एक प्रेस वार्ता द जेल रेस्टोरेंट क्रॉस रोड मॉल कारगिल पर हुई. इसमें ट्रॉफी व टीम के द्वारा टूर्नामेंट में पहनने वाली टी शर्ट का अनावरण किया गया. टूर्नामेंट का आयोजन अवंती बाई लोधी क्रिकेट स्टैडियम ग्राउंड पर 25 मई से एक जून तक होगा. टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न शहरों की 8 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं. यह एक डे—नाइट क्रिकेट टॅर्नामेंट है जो कि सफेद गेंद से खेला जाएगा. टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण गली क्लब्स नेटवर्क के यू ट्यूब चैनल पर होगा.

इस मौके पर अतिथियों के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण पचौरी, समाजसेवी संतोष मित्तल, व्यवसायी नितेश अग्रवाल, समाजसेविका सोमा सिंह एवं मिसेज यूनिवर्स निकिता श्रीवास्तव उपस्थित रहे. विशेष रूप से आयोजन समिति के सदस्य सीए लवकुश परमार, द्रवित शर्मा, मनीष सिसौदिया, महेश शर्मा, राजीव वर्मा आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन कमेंटेटर नेरेंद्र शर्मा ने किया. यह जानकारी आयोजन सचिव विशाल पचौरी के द्वारा दी गई.
