आगरालीक्स…आगरा में इस समय वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है. चौराहों पर डटी है पुलिस. बिना हेलमेट, बिना सीट बैल्ट पहने बाहर न निकलें, कट सकता है चालान…सड़क सुरक्षा अभियान
प्रदेश सरकार के आहृवान पर इस समय सभी जिलों में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. आगरा में भी वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है. मंगलवार को सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस आगरा द्वारा विभिन्न चौराहों पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस की ओर से पंपलेट वितरित कर नागरिकों व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया.
इन नियमों को तोड़ा तो कट सकता है चालान
रांग साइड ड्राइविंग
हेलमेट न लगाने पर
सीट बैल्ट न पहनने पर
वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर
तेज गति से वाहन चलाने पर
नशे में ड्राइविंग करने पर
दोपहिया वाहन पर तीन सवारियां होने पर
ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के भगवान टाकीज चौराहा, सूरसदन, हरीपर्वत, सेंट जॉन्स, इमरजेंसी चौराहा, कलक्ट्रेट, प्रतापपुरा, सदर, रामबाग, सिकंदरा, माल रोड, फतेहाबाद रोड, बिजलीघर, खंदारी सहित कई चौराहों पर वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है.