आगरालीक्स… दुखद….. आगरा में भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह की मां का निधन हो गया, आगरा के एडीजी जोन राजीव कृष्ण उनके बहनोई हैं और पत्नी लक्ष्मी सिंह आगरा में डीआईजी रह चुकी हैं। अंतिम संस्कार लखनऊ में होगा।
उन्होंने भरापूरा परिवार छोड़ा है, उनके बेटे राजेश्वर सिंह भाजपा के विधायक हैं। उनकी पुत्रवधु लक्ष्मी सिंह वर्तमान में आईजी रेंज लखनऊ हैं। बेटा रामेश्वर सिंह दिल्ली में इनकम टैक्स कमिश्नर हैं, बेटी मीनाक्षी सिंह इनकम टैक्स कमिश्नर हैं, दामाद एडीजी जोन राजीव कृष्ण, एक पुत्री आभा सिंह सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से लखनऊ ले जाया गया, बुधवार को अंतिम संस्कार होगा।