आगरालीक्स…आगरा में योग साधना केंद्र पंजाबी बाग का 23वां वार्षिकोत्सव कल से. रोजाना सुबह योग के बाद होगी श्रीमद्भागवत कथा
योग साधना केंद्र पंजाबी बाग दयालबाग आगरा का 23वां वार्षिक उत्सव दो जून गुरुवार से शुरू होगा. 9 जून के भंडारे के बाद समापन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का निर्धारण योग साधना केंद्र की प्रबंध कारिणी एवं श्रद्धालुजनों की बैठक मुख्य संरक्षक बलवीर सिंह एडवोकेट की संरक्षण में हुई. बैठक में अध्यक्ष सुनहरीलाल, मंत्री देवी चरन शर्मा ने गत वर्षों के योग साधना केंद्र की गतिविधियों व कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए इसके लाभ को बताया. अग्रिम कार्यक्रम को पूरे मनोवेग से मनाने व सफल बनाने की अपील की.

गुरुप्रसाद झा कोषाध्यक्ष ने दो जून को हवन के बाद योग योगेश्वर महाप्रभु श्री रामलाल जी महाराज की बैंड बाजे के साथ रथयात्रा में श्रीमद्भागवत पूजा व आरती के बाद सभी से शामिल होने की प्रार्थना करते हुए प्रतिदिन 3 जून से 9 जून तक सुबह छह बजे से जीवन तत्व साधन, आसन व जलनेति ब्र. फक्कड़ बाबा सालवन हरियाणा आश्रम व ब्र. चरन सिंह द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना दी गई. योग प्रवचन बलवीर सिंह द्वारा निर्धारित समय पर होंगे. बैठक में ब्रजमोहन सक्सेना, वीरभान सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह तोमर, गवेंद्र गुरु यादव, अभयपाल सिंह, श्यामवीर सिंह, जितेंद्र बघेल, ओमप्रकाश गौतम आदि ने विचार रखे.