आगरालीक्स…आगरा में इलेक्ट्रिक बसों के चालकों ने अपनी मांग को लेकर तीन घंटे तक नहीं चलाई बसें. राजा की मंडी और आगरा कैंट जाने वाले यात्री रहे परेशान
बुधवार सुबह इलेक्ट्रिक बसों के चालकों ने इसका संचालन करीब तीन घंटे तक ठप रखा. चालकों ने मांगों को लेकर नरायच स्थित फाउंड्रीनगर डिपो पर नारेबाजी की और सुबह पांच बजे बसों को डिपो से नहीं निकाला. इसके कारण जो यात्री सुबह राजा की मंडी रेलवे स्टेशन और आगरा कैंट स्टेशन के लिए जाते हैं उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

साप्ताहिक अवकाश का वेतन दिलाने की मांग
इलेक्ट्रिक बसों के चालकों की मांग थी कि वेतन में उनके साप्ताहिक अवकाश को नहीं जोड़ा जा रहा है जबकि वह पूरी मेहनत कर रहे हैं. वेतन में साप्ताहिक अवकाश को जोड़ा जाए जिससे बाद ही वह बसों को डिपो से बाहर निकालेंगे. सूचना पर अधिकासरी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने चालकों को उनकी पूरी मदद करने का आश्वासन दिया. अवकाश जोड़े जाने की भी बात की. तब कहीं तीन घंटे बाद बसों को डिपो से निकाला गया. मामले में डिपो प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिन का साप्ताहिक अवकाश का रुपया चालकों को नहीं मिला था जिसके कारण वह गुस्से में थे. उनकी समस्या को सुलझा दिया गया है. मई का वेतन जल्द मिलेगा.