आगरालीक्स…आगरा में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा. योग साधना केंद्र का 23वां वार्षिकोत्सव शुरू…
योग साधना केंद्र पंजाबी बाग दयालबाग आगरा का 23वां वार्षिक उत्सव गुरुवार से शुरू हो गया. 9 जून तक चलने वाले इस वार्षिकोत्सव की शुरुआत आज कलश यात्रा के साथ हुई. इसके साथ ही यहां श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह भी आरंभ हो गया. गुरुवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई. इसमें योग योगेश्वर महाप्रभु श्री रामलाल जी महाराज की बैंड बाजे के साथ रथयात्रा निकली.

इसके बाद पंजाबी पार्क में श्रीमद्भागवत पूजा शुरू हो गई. 9 जून के भंडारे के बाद समापन किया जाएगा. इसके साथ ही सुबह छह बजे से जीवन तत्व साधन, आसन व जलनेति ब्र. फक्कड़ बाबा सालवन हरियाणा आश्रम व ब्र. चरन सिंह द्वारा योग किया जाएगा. इस दौरान बलवीर सिंह, ब्रजमोहन सक्सेना, वीरभान सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह तोमर, गवेंद्र गुरु यादव, अभयपाल सिंह, श्यामवीर सिंह, जितेंद्र बघेल, ओमप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे.
