Monday , 10 March 2025
Home आगरा Agra News: UPSC-2021 Agra topper Saksham Goyal and Kanchi Singhal honored…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: UPSC-2021 Agra topper Saksham Goyal and Kanchi Singhal honored…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सफलता को मिला सम्मान. यूपीएससी—2021 के आगरा टॉपर सक्षम गोयल और कांची सिंघल को मिला अग्रवंश गौरव सम्मान..जानिए दोनों टॉपर ने क्या कहा….

सेवा आगरा (रजि.) व महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट ने किया सम्मान
सामाजिक व्यवस्था के चलते लड़कियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। फिर भी इस बार यूपीएससी-2021 की तीनों टॉपर लड़कियां हैं। देश और समाज के विकास के लिए यह अच्छे संकेत हैं। यह कहना था यूपीएससी-2021 आगरा के टॉपर सक्षम गोयल का। सेवा आगरा (रजि.) व महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में आयोजित अग्रवंश गौरव सम्मान कार्यक्रम के तहत सक्षम गोयल व कांची सिंघल को सम्मानित किया गया।

सेवा आगरा के संस्थापक मुरारीलाल गोयल व महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी मनमोहन चावला ने स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया। मां सरस्वती की वंदना के साथ प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में मुरारीलाल गोयल ने कहा कि इन बच्चों ने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि समाज और शहर को भी गौरवान्वित किया है। सम्मान समारोह से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है, इसलिए युवा पीढ़ी का हौंसला बढ़ाने के ले यह हमारा दायित्व है।

महाविद्यालय के निदेशक रविकांत चावला ने सक्षम व कांची का परिचय दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवा आगरा की संस्थापक अध्यक्ष सुमन गोयल, सक्षम के माता-पिता अमित गोयल व डॉ. छाया गोयल, कांची सिंघल की मां श्रुति सिंघल, विनीता गोयल, शशि गोयल, प्रिया कपूर, आशा चावला, अनु चावला आदि उपस्तित थीं। संचालन डॉ. रागिनी मित्तल ने किया।

सक्षम गोयल
सक्षम सिंघल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए कोचिंग जरूरी नहीं है। जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं उस जॉब के अधिकारों के साथ हमें दायित्वों को भी अच्छी तरह से समझना चाहिए। सफलता सिर्फ पढ़ाई करने से नहीं बल्कि सही दिशा और सही तरीके से की गई मेहनत से मिलती है। जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, पहले उसके बारे में हमें अच्छे से जानकारी ले लेनी चाहिए।

कांची सिंघल
जो भी करें उसे इंजॉय करें। खुद पर और अपनी मेहनत पर विश्वास रखें। सपने बड़े देखिए और मेहनत करें। चुनौतियों से घबराएं नहीं। खुद को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। कुछ ऐसा करने की कोशिश करें जिससे आप देश व समाज के लिए भी योगदान दे सकें। पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष काम करना चाहती हूं।

Related Articles

आगरा

Agra News: Neeraj Agrawal became the President of Shri Banke Bihari Satsang Samiti (Regd.)…#agranews

आगरालीक्स….आगरा की श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) के अध्यक्ष बने नीरज...

बिगलीक्स

Agra News: Holi being played on Rangbhari Ekadashi at Shri Khatu Shyam Temple in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री खाटू श्याम मंदिर में खेली जा रही होली. रंगभरनी...

बिगलीक्स

Agra News: BJP workers locked down ADA in Agra. Allegations of corruption against officials…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने की एडीए पर तालाबंदी. अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार...

आगरा

Agra News: Holi of flowers was played during Shrimad Bhagwat Katha in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रासलीला के साथ खेली गई फूलों की होली. बिरज में...

error: Content is protected !!