आगरालीक्स…आगरा के दवा व्यापारी डीएम से बोले—दुकानों के आगे दोपहिया वाहन न खड़ा करें तो कहां करें. पार्किंग बनवा दीजिए तो समस्या का समाधान हो जाए. डीएम को पार्किंग की जगह भी बताई…
आगरा महानगर केमिस्ट एसोः (पंजी ) के दवा व्यापारियों ने शनिवार को जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह से पार्किंग बनवाने मांग की. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण अभियान चलने से उनके सामने दो पहिया वाहन खड़ा करने को लेकर समस्या आ रही है. उनहोंने इसको लेकर डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उनहोंने कहा कि फुब्बारा क्षेत्र स्थित थोक दवा बाजार जिसमें लगभग 1200 दवा व्यापारी थोक दवा का व्यापार करते हैं. इससे करीब 5000 परिवारों का घर चल रहा है. घनी आबादी वं पुराना आगरा में थोक दवा मंडी है. कई मार्केट तो तंग गलियों में हैं, जहां वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था तक नहीं है.
व्यापारियों का कहना है कि हमने थाना कोतवाली क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष से आग्रह किया है कि कोतवाली की दीवार के सहारे नाली के अंदर दो पहिया वाहन खड़े करने की व्यवस्था कर ली थी जिससे यातायात पर कोई प्रभाव भी नहीं पड़ रहा था और हम दवा व्यापारियों की पार्किंग व्यवस्था भी होती चली आ रही थी. लेकिन अभी हाल ही में अतिक्रमण अभियान में यह पार्किंग व्यवस्था हटा दी गई जिसके कारण हम दवा व्यापारियों को वाहन पार्क करने में समस्या आ रही है. रोज वाहन खड़ा करने को लेकर व्यापारियों में भी आपस में विवाद हो रहा है.
थानास्तर पर हुई व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में संस्था के अध्यक्ष आशीष्ज्ञ शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी कोतवाली से आग्रह किया था कि कोतवाली के पास स्थित डलाबघर के ऊपर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाए जिससे कि हम दवा व्यापारियों की दशकों पुरानी पार्किंग समस्या का समाधान हो सके.