आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे लगभग स्पष्ट. इस प्रत्याशी ने किया जीत का दावा
आगरा में एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड की मतगणना गल्ला मंडी में मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। 30 हजार से अधिक वोट डाले गए थे। पहले राउंड में 13998 वोटों की मतगणना हुई, इसमें सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल 691 वोट से आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड में करीब 14 हजार और वोटों की मतगणना हुई। इस तरह करीब 28 हजार वोटों की मतगणना हो चुकी है। सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल का दावा है कि उन्हें राउंड 2 में 6500 वोट मिले हैं और उनकी जीत पक्की है। हालांकि अभी शेष वोटों की मतगणना तीसरे राउंड में होगी। साथ ही प्रशासन ने अभी दूसरे राउंड की मतगणना के नतीजे जारी नहीं किए हैं।
आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2026
राउंड – 1, राउंड – 2
डॉ. आकाश अग्रवाल वित्त विहीन वाले – 5550,
हरी किशोर तिवारी – 4859,
आकाश अग्रवाल – 205,
चंद्र प्रकाश – 17,
डॉ जगवीर सिंह – 262,
दिलीप कुमार आमौरिया – 949,
धीरज सिंह – 203,
ब्रह्मजीत सिंह – 37,
मो. वसीम कलाम – 172,
रण विजय यादव – 861,
रामू प्रसाद – 8,
राहुल पाराशर – 14,
अस्वीकृत – 861