आगरालीक्स….आगरा में युवती का अश्लील वीडियो ब्वाय फ्रेंड ने उसके मंगेतर को भेजा, युवती की शादी टूटी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #agranews# #agralatestnews# #fiance#

सिकंदरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि उसकी एक युवक से दोस्ती थी, युवक उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, युवती ने इन्कार कर दिया तो वह युवती पर घर से भागकर शादी करने का दबाव बनाने लगा।
युवती की शादी तय होने के बाद वीडियो किए वायरल
युवती का आरोप है कि उसकी शादी तय हो गई। युवक को जब इस बारे में पता चला तो उसने युवती के फोटो एडिट कर अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कर लिए। इन वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
मंगेतर को भेज दिए वीडियो
यही नहीं युवक ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो मंगेतर को भी भेज दिए। इससे युवती का रिश्ता टूट गया। युवती ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
सांकेतिक फोटो