आगरालीक्स …..आगरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी पर हमला करने पहुंचे बाइक सवार, कार्यालय पर की फायरिंग लेकिन मिस हो गई। इससे पहले भाजपा नेता पर बोला हमला।

भाजयुमो में ब्रज क्षेत्र के महामंत्री अमित सिंह का शाहगंज के केदार नगर में आवास के सामने ही कार्यालय है। घटना गुरुवार रात की है वे अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए, उन्होंने कार्यालय पर पहुंचकर फायरिंग की लेकिन फायर मिस हो गए। कार्यालय पर बैठे कार्यकर्ता बाइक सवारों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन बाइक सवार भाग गए।
सीसीटीवी में हुए कैद
भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी में बाइक सवारों की तस्वीर आ गई है, थाने में तहरीर दी है जिससे बाइक सवार हमलावरों को पकड़ा जा सके। इससे पहले बुधवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी वसीम खान पर हमला हो गया था, इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।