आगरालीक्स ….आगरा की पॉश जयपुर हाउस कॉलोनी में 35 से 50 साल पुराने 400 भवन स्वामियों को एडीए का नोटिस, एडीए में स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण करने पर दिए गए नोटिस से मची खलबली। #agralocalnews# #adanews# #agranotice#

आगरा में एडीए द्वारा नक्शे के विपरीत निर्माण करने और एडीए से नक्शा स्वीकृत न होने पर नोटिस दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में एडीए द्वारा पॉश कॉलोनी जयपुर हाउस के 400 भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। यह कॉलोनी पुरानी है लेकिन यहां आवासीय योजना में दुकानें संचालित हैं इसी तरह से व्यावसायिक योजना में जो नक्शा स्वीकृत हुआ था उसके विपरीत निर्माण करा लिया गया है। जयपुर हाउस कॉलोनी में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में लोगों ने सेट बैक को घेर लिया है, पार्किंग और हरियाली भी खत्म कर दी है। एक साथ 400 भवन स्वामियों को नोटिस मिलने के बाद खलबली मची हुई है।
मेयर ने कहा, ऐसे तो वसूली होगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में मेयर नवीन जैन ने भी एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया से वार्ता की, उनका कहना है कि कॉलोनी बहुत पुरानी है इतने साल बाद नोटिस देना का कोई मतलब नहीं है। इससे तो लोगों से वसूली का खेल शुरू हो जाएगा।
जिन्हें नोटिस दिया, उन्हें जमा कराना होगा शमन शुल्क
इस मामले में एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया का कहना है कि बरेली की तर्ज पर आगरा में भी नोटिस दिए गए हैं। नक्शे के विपरीत निर्माण करने पर नोटिस जारी किए गए हैं। जिन्हें नोटिस मिले हैं उन्हें शमन शुल्क जमा करना होगा।