आगरालीक्स महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है, जानें आगरा में मानसून की बारिश कब शुरू होती है, प्री मानसून की बारिश कब से। #premonsoonrain# #agrarain# #agramonsoon2022#

आगरा में गर्मी और लू चल रही है, अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार को भी सुबह से ही गर्मी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में आज 12 जून को तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान के अनुसार आगरा में 17 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, आगरा में जून के अंत में प्री मानसून
महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है, दो दिन बाद मानसून पहुंचा है। आगरा में प्री मानसून की बारिश जून के अंतिम सप्ताह में होती है और जुलाई में मानसून की बारिश होती है। इस बार भी जून के अंतिम सप्ताह में प्री मानसून की बारिश की संभावना है। इसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह से मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।
यूपी में 17 जून से बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यूपी में 17 जून से मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश देर से होगी। आगरा में जून के अंतिम सप्ताह में बारिश हो सकती है।
आईएमडी का अनुमान
12-Jun 30.0 46.0 Heat Wave
13-Jun 31.0 45.0 Heat Wave
14-Jun 31.0 46.0 Mainly Clear sky
15-Jun 31.0 45.0 Mainly Clear sky
16-Jun 30.0 44.0 Mainly Clear sky
17-Jun 30.0 43.0 Mainly Clear sky