Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : Camp at Malhotra Nursing home for skin & Hair Problem in Agra #agra
आगराहेल्थ

Agra News : Camp at Malhotra Nursing home for skin & Hair Problem in Agra #agra

116

आगरालीक्स…चेहरे, त्वचा और बाल हैं आपकी खूबसूरती का राज, यूंही किसी की सलाह न मानें, एक्सपर्ट्स से जानें, आगरा में आधुनिक तकनीक से हो रहा इलाज, 15-16 को कैम्प में कर सकते हैं सवाल-जवाब.

चेहरा, त्वचा और बाल खूबसूरती बढ़ाते हैं। समस्या होने पर इन्हें भी ऐसे ही उपचार की जरूरत होती है जैसे आप शरीर में कोई और विकार या बीमारी होने पर डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन चेहरे, त्वचा या बालों को लेकर किसी की कोई भी सलाह मान लेते हैं। कई बार मुसीबत में भी पड़ जाते हैं। इसलिए एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है। यह कहना है बॉलीवुड फेम कॉस्मेटोलॉजिस्ट नीलम गुलाटी का।
चेहरे की चमक-दमक को पुनर्जीवित करने के लिए हायड्रोफेशियल काफी प्रभावी तकनीक है। दिल्ली-मुंबई समेत बडे़ शहरों में इसे काफी पंसद किया जा रहा है। अब इस तकनीक का लाभ आगरा में भी उठा सकते हैं।


बाॅलीवुड फेम काॅस्मेटोलाॅजिस्ट नीलम गुलाटी ने बताया कि हाइड्रोफेशियल मशीन से चेहरे की मुरझाई, बेजान त्वचा, रिंकल्स आदि का सफल उपचार उपलब्ध है। इस मशीन के जरिए स्किन पोर्स को टाइट किया जा सकता है और साथ ही झाईयों को कम कर स्किन ग्लो भी बढ़ जाता है। खास बात यह है कि इसमें स्टीम का इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि पानी, आॅक्सीजन, विटामिन सी आदि इस्तेमाल करके ही चेहरे को निखारा जा सकता है। इस मशीन से उपचार त्वचा को हाइड्रेड भी करता है। त्वचा को माश्चराइज रखने के साथ यह ऑक्सीजन और पोषक तत्व भी पहुंचाता है।
15 और 16 जून को एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक नीलम गुलाटी मरीजों को परामर्श देंगी। शिविर में आकर उनसे चेहरे, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं को लेकर सवाल-जवाब भी कर सकते हैं।

कैसे होता है इलाज
श्रीमती गुलाटी ने बताया कि यह उपचार कई चरणों में पूरा होता है। इसमें क्लीनिंग, एक्फाॅलिएशन, वैक्यूम बेस्ड पेनलैस एक्सट्रेक्शन, हाइड्रेशन और पोषक पदार्थों का सम्मिश्रण एक के बाद एक लगाया जाता है। रंग-बिरंगी किरणों के जरिए थैरेपी की जाती है।

महानगरों की अपेक्षा आगरा में काफी सस्ता
दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में इस उपचार के अंतर्गत एक सिटिंग का खर्च 10 से 12 हजार रूपये तक है, लेकिन आगरा में बाॅलीवुड फेम काॅस्मेटोलाॅजिस्ट नीलम गुलाटी की देखरेख में इसे हाल ही में शुरू किया गया है। यहां एक सिटिंग का खर्च दिल्ली-मुंबई की अपेक्षा काफी कम है।

किसे कराना चाहिए उपचार
नई पीढ़ी के इस उपचार को किसी भी उम्र में और किसी भी तरह की त्वचा पर प्रयोग किया जा सकता है। बहुत संवेदनशील त्वचा भी इस उपचार को सहन कर सकती है। सक्रिय रसायनों से त्वचा को पोषित करना हमेशा ठीक रहता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

error: Content is protected !!