आगरालीक्स…आगरा के एक होटल में पुलिस ने छापा मारा, कमरों में मिले युवक युवती, एक युवती से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा। #agralocalnews# #agranews# #policeraid#

आगरा के खंदौली क्षेत्र की 14 साल की किशोरी को जलेसर रोड स्थित होटल में ले जाकर रेप किया, युवती ने अपने घर पर बताया। परिजन थाने पहुंचे, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी को भी पकड़ लिया।
होटल के कमरों में मिले युवक युवती
पुलिस ने जिस होटल में किशोरी के साथ रेप हुआ था उसमें छापा मारा। पुलिस को दो कमरों में युवक युवती मिले, इनसे पुलिस ने पूछताछ की। एक युवती ने बताया कि वह मथुरा की रहने वाली है और बालिग है, इस पर पुलिस ने युवती के परिजनों को मथुरा में फोन किया। इससे पूरा मामला खुल गया।
परिजनों ने दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा
पुलिस ने युवती के परिजनों से बात की, उन्होंने बताया कि वह तो गायब है, उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। आगरा पुलिस की सूचना पर मथुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस युवक और युवती को अपने साथ मथुरा ले गई है।
होटल में नहीं थी एंट्री
सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा का मीडिया से कहना है कि होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई को रिपोर्ट प्रशासन को दी जा रही है। होटल में कमरों की तलाशी के दौरान एक मथुरा की युवती और युवक मिले थे, रजिस्ट्रर में एंट्री नहीं थी।
सांकेतिक फोटो