Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News : Jagannath Rathyatra on 1st July 2022 in Agra #agra
आगरा

Agra News : Jagannath Rathyatra on 1st July 2022 in Agra #agra

168

आगरालीक्स ….आगरा में श्री जगन्नाथ भगवान का महाभिषेक 108 कलशों से होगा, दो साल बाद श्री जगन्नाथ भगवान रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 14 जून को श्रीजगन्नाथ महाभिषेक (स्नान यात्रा) का आयोजन कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में होगा। #agrajagannathrathyatra2022# #agralocalnews#

एक जुलाई को सतरंगी फूलों के रथ पर सवार श्री जगन्नाथ भगवान बहन सुभद्रा व भाई बलराम के साथ भक्तों को रथयात्रा के दौरान दर्शन देंगे। यह जानकारी कमला नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आयोजित महोत्सव के पोस्टर विमोचन के दौरान मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने दी।
बताया कि कोराना के कारण पिछले दो वर्षों से प्रतीकात्मक रूप से ही रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा था। इस वर्ष श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का शुभारम्भ 14 जून को स्नान यात्रा (श्री जगन्नाथ महाभिषेक) के साथ प्रारम्भ हो जाएगा। जिसमें भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों के पवित्र जल, पंचगव्य व पंचामृत के 108 कलशों से श्रीहरि का बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग अभिषेक किया जाएगा। इसके उपरान्त गजानन स्वरूप में श्रीहरि के अलौकिक दर्शन होंगे। श्रीहरि 30 जून को नयन उत्सव में भक्तों को दर्शन देंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरविंद स्वरूप दासजी, शैलेन्द्र अग्रवाल, राहुल बंसल, कांता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल, ओम प्रकाश अग्रवाल, अमित बंसल, त्रिलोक चंद अग्रवाल, विकास बंसल लड्डू, राजीव मल्होत्रा, ऋषभ अग्रवाल, रमेश यादव, ललित माधव प्रभु, गोपाल प्रभु, मुरारी अर्चन दासजी आदि उपस्थित थे।

यह होंगे विशेष आयोजन
-14 जूनः श्री श्रीजगन्नाथ महाभिषेक (स्नान यात्रा)।
-28 जूनः सिंधी बाजार से बेलनगंज तिराहा तक आमंत्रण यात्रा।
-29 जूनः बल्केश्वर महादेव मंदिर से श्रीजगन्नाथ मंदिर, कमला नगर तक आमंत्रण यात्रा।

  • 1 जुलाईः श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव।।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Eye donation by Moti Ram Asani will bring light to two lives currently shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केदार नगर शाहगंज के रहने वाले मोती राम आसानी के...

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

error: Content is protected !!