Tuesday , 4 February 2025
Home आगरा Agra News: Work to build underground metro station at Raja ki Mandi in Agra started…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Work to build underground metro station at Raja ki Mandi in Agra started…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राजा की मंडी पर अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाने का काम शुरू. प्रायॉरिटी कॉरिडोर के बाद यहां गाइड वॉल बनाने का काम तेजी पर

शहरवासियों को निर्धारित समय पर मेट्रो की सौगात देने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर में तेज गति के साथ निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इस कॉरिडोर में कुल 7 भूमिगत स्टेशनों का निर्माण किया जाना है, जिसमें 3 प्रायॉरिटी कॉरिडोर में जबकि अन्य 4 बाकी भूमिगत सेक्शन का हिस्सा हैं। फिलहाल, प्रायॉरिटी कॉरिडोर के साथ ही राजा की मण्डी मेट्रो स्टेशन पर भी गाइड वाल का निर्माण शुरू हो गया है। इसके साथ ही भूमिगत भाग के सभी 7 स्टेशनों की बैरिकेडिंग व मिट्टी के नमूनों की जांच पूरी की जा चुकी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के प्रायोरिटी सेक्शन में तेज गति के साथ निर्माण कार्य जारी है। प्रायॉरिटी कॉरिडोर में 3 एलिवेटिड व 3 भूमिगत स्टेशनों के निर्माण किया जा रहा है। ऐलिवेटिड भाग में निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है तो वहीं भूमिगत भाग में तेज गति के साथ निर्माण किया जा रहा है। अब यूपी मेट्रो द्वारा बाकी भूमिगत भाग में भी निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यूपी मेट्रो द्वारा राजा की मण्डी मेट्रो स्टेशन के लिए गाइड वाल का निर्माण किया जा रहा है।

भूमिगत स्टेशन के निर्माण के लिए सबसे पहले स्टेशन परिसर हेतु चिन्हित भूमि पर अलग-अलग जगहों से बोरिंग कर मिट्टी के नमूने लिए जाते है। इन नमूनों की जांच के बाद स्टेशन बॉक्स (स्टेशन परिसर का कुल क्षेत्रफल) की मार्किंग की जाती है। इसके बाद स्टेशन परिसर की डॉयफ्राम वाल (बाउंड्री वॉल) के निर्माण के लिए गाइडवॉल बनाई जाती है। गाइड वॉल का प्रयोग डी वॉल को सही दिशा देने के लिए किया जाता है, डी वॉल के निर्माण के बाद इसे हटा दिया जाता है।

गाइड वॉल के निर्माण के बाद एक खास मशीन से डी वॉल की खुदाई की जाती है। खुदाई पूरी होने का बाद उस जगह में सरियों का जाल (केज) का डाला जाता। इसके बाद कॉन्क्रीट डाल कर डायफ्राम वॉल का निर्माण किया जाता है। टॉप डाउन प्रणाली के तहत एक बार जब स्टेशन परिसर की डायफ्राम वाल का निर्माण पूरा हो जाता है, तो फिर ऊपर से नीचे की ओर निर्माण कार्य प्रारंभ होते हैं।

टॉप डाउन प्रणाली में सबसे पहले ग्राउंड लेवल पर भूमि को समतल कर कॉन्कोर्स की छत का निर्माण किया जाता है। इस दौरान ग्राउंड लेवल की स्लैब में कई जगहों पर खुला छोड़ा जाता है। जब प्रथम तल (कॉन्कोर्स) की छत बनकर तैयार हो जाती है, तो खाली जगहों से मशीनों के जरिए मिट्टी की खुदाई शुरू की जाती है। इसके बाद कॉन्कोर्स तल की खुदाई पूरी हो जाने पर फिर मिट्टी को समतल कर प्लेटफॉर्म लेवल की छत का निर्माण किया जाता है। इस स्लैब में भी कुछ खाली जगह छोड़ी जाती हैं, जहां से फिर मशीनों के जरिए प्लेटफॉर्म लेवल की खुदाई कर स्टेशन परिसर का निर्माण किया जाता है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Tractor hit 3 year old Palak, died two day before her birthday#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में चॉकलेट दिलाने की जिद कर रही...

बिगलीक्स

Agra News : City zone divided in two part after three new Police station#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : ..आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तीन नए थाने बनने...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 4 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

बिगलीक्स

World Cancer day 2025 : 70 % Head & Neck cancer in Agra #Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा में सबसे ज्यादा कैंसर मरीज किसके हैं,...