आगरालीक्स…एक साल तक अपनी प्रिय राशि में रहेंगे गुरु बृहस्पति. इन तीन राशि वालों लाभकारी साबित हो सकता है गुरु ग्रह का यह गोचर…जानिए कौन सी हैं वो तीन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के लिए राशि परिवर्तन करता है और इस गोचर का सीधे तौर पर प्रभाव मानव जीवनपर भी पड़ता है. इस समय गुरु बृहस्पति भी अपनी प्रिय राशि में हैं. 12 अप्रैल 2022 से देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में हैं जो कि यहां 22 अप्रैल 2023 तक विराजमान हरेंगे. गुरु बृहस्पति का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा, धन, दान और पुण्य से माना गया है. गुरु ग्रह बहुत ही सात्विक है और यह व्यक्ति को बुरे कर्म करने से बचाते हैं और अध्यात्म की ओर ले जाते हैं. गुरु ग्रह के मीन राशि में गोचर करने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनको यह परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है.
वृष राशि
वैदिक ज्योतिषके अनुसार आपकी राशि से गुरु बृहस्पति का गोचर 11वें भाव में हुआ है जिसे इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है. इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. साथ ही इनकम के नए—नए स्रोत भी इस दौरान बन सकते हैं और व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है. जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा रहने वाला है. गुरु ग्रह आपके 8वें स्थान के स्वामी है. शोध के क्षेत्र में ये लाभप्रद होने वाला है. पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है

मिथुन राशि
वृष राशि की तरह ही मिथुन राशि वालों के लिए गुरु बृहस्पति का यह गोचर काफी लाभप्रद सिद्ध हो सकता है. यहां गुरु ग्रह ने दशम स्थान में भ्रमण किया है जिसे नौकरी, व्यापारी और कार्यक्षेत्र का स्थान कहा जाता है. इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है. साथ ही प्रमोशन और अप्रेजल के भी योग हैं. कारोबार में मुनाफा हो सकता है और नए व्यवसायिक संबंध भी बनसकते हैं. जो लेाक मार्केटिंग, फिल्म् और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं उने लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है.
कर्क राशि
इस राशि वालों के लिए गुरु बृहस्पति का यह गोचर आशातीत सफलता देने वाला साबित हो सकता है. गुरु ग्रह ने नवम भाव में भ्रमण किया है जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना गया है. इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. साथ ही अटके हुए काम भी बनेंगे. व्यापार के सिलसिले में यात्रा भी कर सकते हैं. जिन लोगों का बिजनेस खान—पान,होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों के लिए इस समय शानदार साबित हो सकता है.