आगरालीक्स…आगरा में विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा विश्व योग दिवस मनाया गया. बताया—स्वास्थ्य ही जीवन की पूंजी…
विश्व योग दिवस के अवसर पर विश्व सिंधी सेवा संगम की अध्यक्ष अंजू दियालानी ने बताया कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और हम जीवन की आपाधापी में धीरे-धीरे करके स्वास्थ्य को खोते चले जाते हैं और जो पैसा हम अपने स्वास्थ्य को खर्च करके कमाते हैं वही पैसा अपने स्वास्थ्य को पुुन: प्राप्त करने के लिए खर्च कर देते हैं अंततोगत्वा हमारे हाथ में न पैसा बचता है न स्वास्थ्य इसलिए क्यों ना प्रतिदिन योग करके हम रोगों को भगाएं.. योग हमें जीवनी शक्ति देता है और स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे मानसिक तथा बौद्धिक स्तर को भी ऊंचा उठाता है।

इस अवसर पर सिंधी समाज की भारत सरकार द्वारा प्रमाणित मुंबई योग संस्थान की प्रशिक्षक महिमा बजाज ने योग की बारीकियों को समझाया। महिमा वर्तमान में शालीमार एनक्लेव ए ब्लॉक के पार्क में प्रतिदिन योग सिखा रही हैं। कार्यक्रम में रचना अशरा, कशिश नैनानी, सीमा हंसराजानी, अर्चना, सोनाली, साक्षी, दिव्या, सीमा, भाविका, पलक, कुसुम, शालिनी, रीता, बाला, काजल, कनक, कोमल आदि उपस्थित रहीं।