आगरालीक्स…. सतर्क रहें, आगरा में बाइकर्स गैंग सक्रिय, काराबारी की पत्नी से बाइकर्स गैंग ने पर्स लूटा, 10 मीटर तक सड़क पर घिसटी, अस्पताल में भर्ती।
आगरा के बल्केश्वर निवासी राजकुमार अग्रवाल की डेयरी है। उनकी पत्नी चंचल अग्रवाल बुधवार को मदिया कटरा निवासी अपने रिश्तेदार के घर गईं थी, वह रात में स्कूटी से लौट रही थी। उनके कंधे पर पर्स टंगा हुआ था। मदिया कटरा से आरबीएस डिग्री कॉलेज की तरफ होते हुए भरतपुर हाउस की तरफ बढ़ी, पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने कंधे पर टंगे पर्स पर झपटटा मारा।

सड़क पर 10 मीटर तक घसीटी
बदमाशों ने जैसे ही झपटटा मारा, चंचल की स्कूटी अनियंत्रित हो गई, वे सड़क पर गिर गईं। बदमाश उनका पर्स छीन कर भागने लगे, उन्होंने पर्स नहीं छोड़ा और सड़क पर 10 मीटर तक घसीटत हुई गईं। उनके हाथ से पर्स छूट गया और बदमाश पर्स लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, चंचल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं, पर्स में रुपये और कुछ पेपर थे, बदमाशों की तलाश की जा रही है।