आगरालीक्स ….आगरा में जुमे की नमाज को लेकर संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील।
आगरा में जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार सुबह से ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील इलाकों में लोगों से मिलकर शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस फोर्स को गश्त करने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस लाइन से संवेदनशील इलाकों तक पैदल मार्च
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार सुबह लाइन से मंटोला, ढोली खार, जामा मस्जिद तक पैदल मार्च किया, लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें।