आगरालीक्स….(2 मिनट में पूरी खबर).. आगरा में फैशन और फूड ब्लॉगर की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे फेंक कर हत्या के मामले में पुलिस को सुबूत मिले हैं। ब्लॉगर रितिका सिंह की जिंदगी के आठ साल, लव , लव मैरिज, लिव इन रिलेशनशिप और हत्या।
आगरा के ताजनगरी फेज टू में ओम श्री अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 404 में फेकबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही फैशन व फूड ब्लॉगर रितिका सिंह की शुक्रवार सुबह चौथी मंजिल से नीचे फेंक कर हत्या कर दी गई थी। रितिका सिंह के हाथ बंधे हुए थे और गले में दुपटटा का फंदा था। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं, रितिका सिंह के पति आकाश गौतम निवासी टूंडला और उसके साथ आई दो महिलाएं, विपुल अग्रवाल को हिरासत में लिया है।
2014 में दोस्ती के बाद लव मैरिज की
रितिका सिंह विजय नगर गाजियाबाद की रहने वाली है, वह दिल्ली के कॉलेज से बीएससी कर रही थी, उस दौरान टूंडला निवासी आकोश गौतम से पहचान हुई और 2014 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। दोनों फिरोजाबाद में कंसल्टेंसी का काम करने लगे। इसके बाद आगरा आ गए और रितिका स्कूल में पढ़ाने लगी।
2017 में फेसबुक फ्रेंड विपुल से हुई दोस्ती
रितिका की 2017 में फेसबुक के माध्यम से शिकोहाबाद फिरोजाबाद निवासी विपुल अग्रवाल हुई। विपुल अग्रवाल की भी शादी हो चुकी थी और उनकी पत्नी दंत चिकित्सक है। इसके बाद रितिका और आकाश गौतम के बाद झगड़े होने लगे। 2018 में रितिका अपने पति को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड फिरोजाबाद के उत्तर क्षेत्र निवासी विपुल के साथ लिव इन में रहने के लिए आगरा आ गई, विपुल भी अपनी पत्नी से अलग आगरा में रहने लगा। ढ़ाई महीने पहले विपुल ने ताजगंज क्षेत्र में ताजनगरी फेस टू के ओमश्री अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 404 किराए पर ले लिया। इसका किराया 13 हजार और बिजली का बिल अलग से दे रहा था।
फैशन और फूड ब्लॉगर बनी रितिका
रितिका सिंह ने अपने वीडियो बनाने शुरू किए और फूड, ट्रैवल और फैशन पर ब्लाग बनाने लगी। इंस्टाग्राम पर 44 हजार से अधिक रितिका के फालोअर हैं।

रितिका को किसने नीचे फेंका, अभी नहीं मिले सुबूत
रितिका की हत्या के बाद विपुल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह और रितिका फ्लैट में थे। तभी रितिका का पति आकाश और उसके साथ दो युवक और दो युवतियां फ्लैट में पहुंचे। फ्लैट का गेट खुलते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। विपुल से मारपीट करके उसके हाथ अंगोछे से बांधे और उसे बाथरूम में बंद कर दिया। रितिका से मारपीट करके उसके हाथ रस्सी से बांध दिए।इसके बाद आरोपितों ने उसे बालकनी से नीचे फेंक दिया।उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विपुल का कहना है कि आरोपित उसकी भी हत्या करने वाले थे। मगर, उसने मंसूबे समझ लिए और बाथरूम में लगा शीशा तोड़कर शोर मचा दिया।अपार्टमेंट से लोग उसके फ्लैट में आ गए। इसके बाद आरोपित वहां से भागने लगे। मौके से आकाश और उसके साथ आईं दो महिलाओं को सोसाइटी वालों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।दो आरोपित मौके से भाग गए। पुलिस को बालों का गुच्छा मिला है और सीसीटीवी में पांच लोग जाते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन जिस तरफ से रितिका को नीचे फेंका गया वहां सीसीटीवी नहीं है।