आगरालीक्स…आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का ट्रांसफर. प्रभाकर चौधरी होंगे अब आगरा के नये एसएसपी….यहां हुआ एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का ट्रांसफर
आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का ट्रांसफर हो गया है. उन्हें पुलिस महानिरीक्षक कारागार मुख्यालय उप्र लखनऊ बनाया गया है. उनके स्थान पर मेरठ में एसएसपी के पद पर तैनात प्रभाकर चौधरी को आगरा का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. प्रभाकर चौधरी वर्ष 2010 के आईपीएस अधिकारी हैं. इनके अलावा सुकीर्ति माधव को पुलिस अधीक्षक शामली से आगरा में पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना बनाया गया है. पिछले साल 23 अक्टूबर को सुधीर कुमार सिंह को आगरा का नया एसएसपी बनाया गया था. सुधीर कुमार सिंह के आगरा के एसएसपी पद पर रहते हुए बदमाशों के साथ कई मुठभेड़ों को अंजाम दिया गया और कई इनामी बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा गया. इसके अलावा सट्टेबाजों, अपराधियों पर भी एसएसपी सुधीर कुमार सिंह की तिरछी नजर रही.

अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक उत्तर प्रदेश संजय सिंघल द्वारा प्रेषित किए गए निर्देशों में आगरा के एसएसपी सहित 13 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं.